राज्यमंत्री ने आयोजित किया होली मिलन समारोह, खुशियों से शराबोर हुए जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता
देवरिया । सलेमपुर सिंचाई विभाग के प्रांगण में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रतिनिधि एवं सांसद, विधायक शामिल हुए। शामिल होने वालों में विधान परिषद सदस्य रतन पाल सिंह, देवरिया लोकसभा के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, दीपक मिश्र शाका जयप्रकाश निषाद, एस डी एम दिशा श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, तहसीलदार अलका सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, सामाजिक प्रबुद्ध जन और बड़ी मात्रा में कार्यकर्ताओ ने उत्साहपूर्ण माहौल के साथ भाग लिया। इस होली मिलन समारोह की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें पारंपरिक रंग और अबीर की जगह फूलों की होली खोली खेली गई जिसके माध्यम से आपसी प्रेम भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया कार्यक्रम की शुरुआत होली गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियो से आमंत्रित कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया ढोलक की थाप और हारमोनियम की धुन पर पारंपरिक होली गीतों पर उपस्थित लोग झूम उठे। भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय जनप्रतिनिधि ने एक दूसरे को फूलों के साथ होली खेल कर शुभकामनाएं दी वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्योहार केवल रंगों के नहीं बल्कि आपसी मतभेद बुलाकर एक जोरदार सद्भाव को मजबूत करने का पर्व है। राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक और संस्कृति का आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं राज्य मंत्री ने जोर दिया की होली प्रेम, सौहार्द और सकारात्मकता का संदेश देती है, जिसे दैनिक जीवन में भी अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में चार चांद तब लग गया जब राज्य मंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने स्वर में होली गीत गाकर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर कार्यकर्ता खुशियों से झूम उठे एवं होली के रंग में सराबोर हो गए। देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि सलेमपुर में आकर आज कार्यकर्ताओं के बीच होली खेलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। विधायक शलभ मणि त्रिपाठी सलेमपुर विधानसभा से खुद को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए कहा कि जब भी मैं यहां आता हूं मुझे ऐसा लगता जैसे मैं अपने बहन के घर आया हूं। एम एल सी रतन पाल सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से कार्यकर्ताओं से एक ही मंच पर जुड़ाव का अवसर मिलता है जिससे प्रतिनिधि और कार्यकर्ता दोनों का ही मनोबल बढ़ता है। इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जयनाथ कुशवाहा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, अशोक पांडेय, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अवनीश मिश्र, राजीव वर्मा, अभय सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह, कुंजबिहारी सिंह, रविन्द्र श्रीवास्तव, जटाशंकर दूबे, ब्रजेश धर दूबे, त्रिपुनायक विश्वकर्मा, कन्हैया जायसवाल, रत्नेश मिश्रा, सुनील गुप्ता, राकेश राजभर, अमूल सिंह, धनंजय चतुर्वेदी, राजेश कुशवाहा, अनूप मिश्रा, राजीव मिश्रा, अनूप उपाध्याय, छोटेलाल गुप्ता, अखिलेश कुमार, इंद्रजीत मौर्य, शुभम रौनियार, विकास परमार, रंजीत चौहान, अजय गुप्ता, संजय कुशवाहा, अतुल मिश्रा, अमित चौरसिया, जितेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, राज मिश्रा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अमित सिंह, अमित दूबे, इत्यादि मौजूद रहे।
























































Leave a comment