प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी जम कर हुई धुनाई
बलिया। जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव मे प्रेमिका के बुलाने पर रविवार को भोर में प्रेमिका से मिलने गए दुर्जनपुर गांव निवासी अमित साहनी को प्रेमिका के परिजनो ने कमरे में बंद कर लाठी डंडे राड से पीट-पीट कर अधमरा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमी को मौके से ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह ने बताया कि अमित साहनी निवासी दुर्जनपुर के साथ रानीगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पढ़ती थी। दोनों में काफी दिनों से मेल मिलाप होकर प्रेम कहानी रचने लग गये थे। रविवार की भोर में किशोरी के बुलाने पर अमित साहनी प्रेमिका के घर पहुंच गया जहां प्रेमिका के कमरे में युवक को देख परिवार के किसी सदस्य ने दरवाजा की कुंडी बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद लोगों ने लाठी डंडे राड़ से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अपने अभिरक्षा में लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया।
प्रभारी निरीक्षक के अनुसार घायल अजीत साहनी की मां मंझरिया देवी पत्नी अजय साहनी निवासी दुर्जनपुर थाना रेवती के तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला सहित विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी अन्तिम सिंह, आलोक सिंह, कृष्ण वर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
























































Leave a comment