कासगंज में दर्दनाक हादसा: खटारा स्कूल बस ने ली 8 साल की मासूम की जान
कासगंज/ढोलना। जिले के ढोलना क्षेत्र में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। लाखों रुपये फीस वसूलने वाले नामी इंग्लिश मीडियम स्कूल की कथित लापरवाही के कारण 8 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची Mount International School (केसर) की छात्रा थी। वह रोज की तरह स्कूल बस से घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चलती बस में बच्ची ने सीट के नीचे पैर रखा, तभी बस का जर्जर फर्श अचानक टूट गया। फर्श टूटते ही बच्ची नीचे सड़क पर गिर गई और बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद बस में सवार अन्य बच्चों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने बस रोकी तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि बस की हालत काफी खराब थी। फर्श में पहले से जंग लगा हुआ था। सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी खटारा बस को आखिर बच्चों के परिवहन की अनुमति कैसे दी गई? क्या वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र वैध था? यदि नियमित जांच होती तो शायद यह हादसा टल सकता था।
घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन और परिवहन विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस को कब्जे में लेकर तकनीकी जांच कराई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही आखिर कब तक यूं ही चलती रहेगी?
दिनांक 28.02.26 को थाना दादों अलीगढ़ स्थित एक स्कूल की बस बच्चों को लेकर थाना गंगीरी, अलीगढ़ की ओर थाना ढोलना क्षेत्र, कासगंज से होकर जा रही थी। तभी 06 वर्षीय बालिका की बस के अन्दर टूटे फ्लोर में से गिरने पर मृत्यु हो जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच बस…
— KASGANJ POLICE (@kasganjpolice) March 1, 2026
























































Leave a comment