Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ओम इंटरनेशनल स्कूल को १२वीं तक की मिली सी बी एस ई बोर्ड की मान्यता

दीदारगंज -आजमगढ़ । मार्टीनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश स्थित ओमप्रकाश मिश्र ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन की इकाई ओम इंटरनेशनल स्कूल को एल के जी से क्लास १२तक  सी बी एस ई बोर्ड नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त होने से दीदारगंज क्षेत्र में खुशी की लहर। ओमप्रकाश मिश्र ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन कृष्ण कांत मिश्र ने बताया कि अब हमारे क्षेत्र के सी बी एस ई पैटर्न से पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को एल के जी से १२वीं क्लास तक पढ़ने वाले छात्रों को दूर दराज तक जाने की आवश्यकता नहीं है। यहां योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के द्वारा कम खर्च में ही शिक्षा दी जा रही है।ओम इंटरनेशनल स्कूल को मान्यता मिलने पर क्षेत्रीय जनों ने चेयरमैन कृष्ण कांत मिश्र को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh