सड़क पार करते समय बाइक की चपेट मे आने से एआरटीओ संविदा कर्मी की मौत
बलिया। परिवहन विभाग के जीराबस्ती कार्यालय मे कार्यरत कर्मचारी की सड़़क दुर्घटना में मौत हो गयी। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार पर केस दर्ज किया है। शहर के बालेश्वर घाट निवासी 58 वर्षीय सुनिल कुमार एआरटीओ ऑफिस जीराबस्ती में संविदा पर कार्यरत थे। शुक्रवार को घर से कार्यालय पहुंचे। वहां पर किसी कार्य से जाते समय बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग को क्रास कर रहे थे। इसी बीच सड़क से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के पुत्र सूरज गुप्त की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करक विधिक कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है।
























































Leave a comment