स्वयं सेवक स्वयं सेविकाओं ने लगाई ब्यंजनों की प्रदर्शनी
दीदारगंज -आजमगढ़।आजमगढ़ क्षेत्र के दीदारगंज थाना अंतर्गत ओम प्रकाश मिश्र स्मारक पी जी कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन (18फरवरी ) की शुरुवात प्रातः दैनिक सफाई और सरस्वती पूजन, राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत और सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुई। परियोजना और जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ओपीएम कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज परिसर की विधिवत साफ सफाई राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने की। दोपहर बाद सभी स्वयंसेवक, स्वयं सेविकाओं ने भोजन मंत्र के पश्चात अल्पाहार ग्रहण किया।स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाओं ने अलग-अलग तरीके के नाश्ता और व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। बौद्धिक चर्चा के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य और इसका दैनिक जीवन में महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओम इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल विनीत दुआ , ओमप्रकाश मिश्र स्मारक पी जी कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अनुशासन और उसके दैनिक जीवन में महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश कुमार त्रिपाठी, डॉ प्रतिमा सिंह एवं श्री संतोष कुमार गुप्ता ने स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं को नैतिकता और व्यक्तित्व विकास की प्रेरणा दी। अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत और राष्ट्रगान हुआ।।















































Leave a comment