Crime News / आपराधिक ख़बरे
पीड़िता के वन स्टॉप सेंटर से भागने पर हुई सख्त कार्रवाई, महिला उप-निरीक्षक व महिला आरक्षी निलंबित
देवरिया।देवरिया। आशा ज्योति केन्द्र (वन स्टॉप सेंटर) में ड्यूटी के दौरान पीड़िता के सेंटर से भाग जाने के मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। देवरिया पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला उप-निरीक्षक रेखा देवी एवं महिला आरक्षी सरिता बिन्दु को राजकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अकर्मण्यता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।
इसके साथ ही, उस समय ड्यूटी पर मौजूद महिला पीआरडी किरन देवी, शीला देवी, मंशा देवी तथा वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर नीतू भारती के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी देवरिया को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।

























































Leave a comment