भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी ने अतरौलिया में जीता लोगो का दिल : आजमगढ़
आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा के भोराजपुर स्थित स्टेट बैंक के बगल में भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह के समर्थन में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने एक जनसभा को संबोधित किया। सांसद मनोज तिवारी का हेलीकॉप्टर 4:32 मिनट पर जमीन पर उतरा, जनसभा स्थल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा, मंच पर पहुंचते ही सांसद ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया तत्पश्चात अंग वस्त्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया गया। उन्होंने कहा नारी शक्ति जहां खड़ी है।
भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी के प्रत्याशी श्री प्रशान्त सिंह के समर्थन में वोट की अपील की .. #UttarPradeshElections2022
— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) February 26, 2022
सभा में उत्साह और जोश देखने लायक़ था 🙏 @blsanthosh @myogiadityanath @JPNadda @narendramodi pic.twitter.com/0qsyT5O0d6
वहां प्रशांत सिंह को कोई हरा नहीं सकता। स्वागत सम्मान में पूर्व जिला अध्यक्ष जय नाथ सिंह, रमाकांत मिश्रा, विनोद राजभर, सच्चिदानंद सिंह, कन्हैया निषाद व गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा मैदान खचाखच भाजपा कार्यकर्ताओं से भरा रहा। जिसमें लगभग 20 हज़ार महिला पुरुष मौजूद रहे। वही हेलीकॉप्टर की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह रहा ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जय प्रकाश पांडे ने किया तथा संचालन हरीश तिवारी ने किया।
अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। जिले की अतरौलिया विधानसभा सीट के बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत सिंह के समर्थन में पहुंचे बीजेपी सांसद ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद अखिलेश यादव आजमगढ़ के दर्शन करने नहीं आए। इस बार जिले की जनता उन्हें जवाब देगी। जिले के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत सिंह के चुनाव प्रचार में पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के स्टार प्रचारक सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई वह जनता के बीच पहुंच रही हैं। और निश्चित रूप से भाजपा को इसका फायदा मिलेगा। भाजपा सांसद ने कहा कि अतरौलिया की जनता इस बार जाग चुकी है। विगत विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 325 सीटें जीती थी, इस बार 326 सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। सपा का अहंकार बोल रहा है। जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग समझ लें कि इस बार प्रशांत नहीं मनोज तिवारी की जीत है।
मलाई काटने वाले हैं राजभर
सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक दिन पूर्व अतरौलिया में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि आजमगढ़ मंडल सहित पूर्वांचल के पांच जिलों में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। इसके जवाब में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर जैसे लोग मलाई काटने वाले लोग हैं। भाजपा की सरकार में भी मंत्री रहे और मलाई नहीं काट पाए। भाजपा में मलाई नहीं जनता की भलाई है। यहीं कारण है कि प्रदेश की जनता भाजपा की तरफ आशा-भरी नजरों से देख रही है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भले ही इस जिले को कम सीट मिली पर इस बार जिले की आधे से अधिक सीटों पर भाजपा विजई होगी। भाजपा सांसद का कहना है कि प्रदेश के लोगों ने इस बात को मान लिया है कि योगी और मोदी के साथ चलने में ही भलाई है।
गाने गाकर भरी हुंकार
अतरौलिया में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने गाना भी गाया। मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है, नीमिया के डार मैंया व इंटरनेशनल लिट्टी चोखा जैसे एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने गाकर लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।























































Leave a comment