Latest News / ताज़ातरीन खबरें
प्रेमी ने तहसील परिसर में भरी प्रेमिका की मांग, देखें
आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र के चौको बुजुर्ग गांव निवासी दीपक शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा उम्र 23 वर्ष ने पड़ोसी गांव तरौका की सुषमा पुत्री हंसराज को 5 दिन पूर्व गुजरात लेकर चला गया था। इसकी सूचना लड़की के पिता ने स्थानीय पुलिस चौकी व जीयनपुर थाने पर दिया ।
परिजनों द्वारा लड़का लड़की को फोन करके वापस बुलाया गया। परिजनों व पुलिस द्वारा लड़का लड़की को काफी समझाया गया लेकिन प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़े रहे। ग्राम प्रधान और परिजनों की उपस्थिति के बीच तहसील परिसर में ही दोनों की शादी करा दी गई। लड़के ने तहसील परिसर में ही लड़की की मांग में सिंदूर भर कर उसे अपने पत्नी के रूप में स्वीकार किया और अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन भी करवाया।























































Leave a comment