Latest News / ताज़ातरीन खबरें
रौनापार घाघरा का कहर जारी दो घर और नदी की धारा में विलीन
सगड़ी आज़मगढ़- जनपद के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी का कहर इस कदर बढ़ गया है कि सगड़ी तहसील के आराजी गंगापुर गांव में पहले ही आधा दर्जन घर नदी की धारा में समाहित हो गए।
घाघरा नदी का द्वारा कटाव की गति इतनी तीव्र है कि आज सुबह फिर नदी ईश्वर पुत्र जयप्रकाश व संतोष पुत्र घिसरावन के घरों को अपनी धारा के लपेटे में ले लिया।
कटाव की सूचना मिलते ही सुबह आठ बजे के करीब राजस्व लेखपाल मौके पर पहुँच नदी के तट पर स्थित घरों को चिन्हित कर खाली करवाया और स्थानीय लोगों ने महुला गढ़वल बांध से दक्षिण आवासीय जमीन की मांग की। स्थानीय लोगों की मांगों को लेकर राजस्व लेखपाल ने कहा कि हम अपने उच्च अधिकारियों से बात कर अति शीघ्र आपके रहने के लिए भूमि उपलब्ध कराएंगे।



























































Leave a comment