Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आजमगढ़। थाना महराजगंज पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, उसके साथ दुष्कर्म करने, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना महराजगंज में पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, उसके साथ अवैध संबंध बनाने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अंकित निषाद पुत्र शिजोर निषाद, निवासी मोलनापुर (बढ़नपुर), थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मामले की विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 25 अगस्त 2026 को थाना महराजगंज पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक ओमकार तिवारी मय हमराह पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अंकित निषाद (उम्र करीब 23 वर्ष) को रूपयनपुर नहर पुलिया के पास से सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामला किशोरी से संबंधित होने के कारण पुलिस ने प्रकरण में पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh