Crime News / आपराधिक ख़बरे

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। थाना कप्तानगंज पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

 

पुलिस के मुताबिक, ग्राम डिहवा कुशमहरा निवासी राधेश्याम ने 22 जनवरी 2026 को थाना कप्तानगंज में तहरीर दी थी। आरोप था कि पुरानी रंजिश को लेकर कई लोग उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडे तथा कुल्हाड़ी से उसके परिजनों के साथ मारपीट की।

 

बताया गया कि मारपीट की घटना में हरेन्द्र पुत्र राधेश्याम गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया था। तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।

 

विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। इसी मुकदमे में वांछित अभियुक्त रामचन्द्र पुत्र रामचेत, निवासी कुशमहरा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ को पुलिस टीम ने मंगलवार 25 अगस्त 2026 को करीब 11:10 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3(5), 109(1), 115(2), 351(3) एवं 352 बीएनएस के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh