लूट की योजना बना रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार सगड़ी
सगड़ी ।लूट की योजना बना रहे 3 बदमाशों को जीयनपुर की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
जीयनपुर पुलिस बुधवार की रात्रि 11:45 बजे के करीब गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चुनहवा बाजार के करीब नदौरा मोड़ के पास सुनसान स्थान पर तीन बदमाश लूटपाट की योजना बना रहे हैं । पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर मिजान उर्फ पांडू पुत्र इमरान निवासी देवापार , मोहम्मद नदीम पुत्र अकरम निवासी देवापार थाना जीयनपुर, बालचंद पुत्र स्वर्गीय मोहन निवासी अशरफपुर थाना जीयनपुर, वर्तमान पता परषोतमपुर थाना मुबारकपुर को सब इंस्पेक्टर संजय सिंह , उमेश कुमार, अमरनाथ यादव द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से एक 315 बोर अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।

























































Leave a comment