रजत पदक लेकर लौटे आशुतोष प्रजापति को कस्बे वासियो ने किया सम्मानित निज़ामाबाद
निज़ामाबाद आज़मगढ़। निज़ामाबाद कस्बे के हुसेनाबाद मुहल्ले के आशुतोष प्रजापति आई आई टी रोपण से एम टेक में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में उच्चतम ग्रेड विंदु औसत (सी जी पीए)प्राप्त करने पर वर्ष 2020 का संस्थान रजत पदक प्राप्त किया है।वर्तमान समय मे आशुतोष प्रजापति टीसी एस रिसर्च एंड डेवलपमेंट सिकंदराबाद में शोधकर्ता के पद पर कार्यरत है।वह रजत पदक प्राप्त कर निज़ामाबाद पहुँचे।निज़ामाबाद पहुँचने पर आज कस्बे वासियो उत्तरप्रदेश कांगेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मंडल प्रभारी राम गनेश प्रजापति ने आशुतोष प्रजापति को माला और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किए। इस अवसर पर राम गनेश प्रजापति,शुभम दुबे, प्रेमप्रकाश दुबे,डॉ0 आहद, डॉ0 सुबास मौर्या,राजाराम प्रजापति,सोहित प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।

























































Leave a comment