Latest News / ताज़ातरीन खबरें
मुख्य विकास अधिकारी ने लगाई फटकार शुरू हुई ब्लाक परिसर की सफाई
अजमतगढ़ विकासखंड अजमतगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी ने किया दौड़ा लगाई फटकार के बाद जागे खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद ने कार्यालय खुलते ही मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश को संज्ञान में लेते हुए विकासखंड पर कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को आदेशित किया एवं सुबह 10:00 बजे से ही खंड विकास परिसर में सफाई का कार्य प्रारंभ हो गया।
सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि विकास खंड पर कार्यरत सभी 311 सफाई कर्मचारियों मे से 200 सफाई कर्मचारी विकासखंड परिसर की सफाई में लगाए गए हैं एवं सफाई कार्य किया जा रहा है । सफाई के कार्य में सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, के साथ कुल 200 सफाई कर्मी रहे।

























































Leave a comment