Latest News / ताज़ातरीन खबरें
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत हुई गंभीर
देवरिया ।एक महिला ने पति की प्रताड़ना से ऊबकर रविवार की सुबह लगभग 6 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन फानन मे परिवार के लोगों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया, जहाँ पर महिला का उपचार चल रहा है।
थाना क्षेत्र की महुई कुंवर निवासिनी धंवतर देवी 40, पत्नी तारकेश्वर ने पति द्वारा शराब पिने के लिए महिला से हाथपाई करके मंगल सूत्र गले से तोड़कर लेकर चला गया। जिसपर नाराज होकर पत्नी ने घर मे रखा सब्जी पर छिड़कने वाली कीटनाशक दवा महिला ने खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन मे परिवार के लोगों द्वारा अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक ईलाज कर महिला की तबियत को ठीक किया।
महिला की हालत स्थिर है।





















































Leave a comment