चलती बस से बेहोशी की अवस्था में युवती को उतार कर बस लेकर ड्राइवर व कन्डेक्टर फरार
लालगंज (आजमगढ़)। देवगांव त्रिमुहानी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बस चालक प्रात: साढ़े 9 बजे के करीब एक 25 वर्षीय युवती को बेहोशी की हालत में देवगांव त्रिमुहानी पर उतारकर फरार हो गया। लोग कुछ समझ पाते कि बस चालक बस लेकर आजमगढ़ की ओर फरार हो गया। काफी देर तक युवती के देवगांव त्रिमुहानी पर अचेतावस्था में पड़े रहने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा उसे अस्पताल भेजा। युवती का एक बैग तथा एक झोला भी वही पाया गया। उपस्थित ग्रामीणों के अनुसार बस वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रही थी कि अचेत अवस्था में उसे देवगांव में उतार दिया गया लोग कुछ समझ नहीं पा रहे हैं कि उसके साथ क्या हादसा हुआ। कुछ लोग इसके जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका भी व्यक्त कर रहे हैं। वास्तविकता क्या है यह तो उसके होश में आने के बाद ही पता चलेगा फिलहाल वह अस्पताल ले जाई जा रही है।


















































Leave a comment