Latest News / ताज़ातरीन खबरें
नगर क्षेत्र में स्थापित लक्ष्मी गणेश प्रतिमाओ का हुआ विसर्जित : अजमतगढ़
अजमतगढ़:ब्लॉक क्षेत्र के मुख्य मार्केट अजमतगढ़ सहित क्षेत्र में दीपावली पर्व पर स्थापित की गईं लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं का सोमवार को सुबह से ही बड़े हर्षोल्लास के साथ श्रद्धालुओं ने डीजे के धुन पर थिरकते हुए जमकर अबीर गुलाल उड़ा कर जयकारा लगाते हुए धन की देवी लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की प्रतिमा का टौस नदी मोहम्मदाबाद एवं सलोना ताल मे विसर्जन किया।
सुरक्षा की दृष्टि से मूर्ति विसर्जन में अजमतगढ़ सब इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी इमिलिया चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर भगत सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे कंन्जरा छपरा सिकंदरपुर अजमतगढ़ से सुधीर सिंह भोले यादव रघुपति, रामकेश आदि लोग विसर्जन में रहे।





















































Leave a comment