बिलरियागंज बाजार में जाम बना जनता की बड़ी समस्या, प्रशासन मौन
बिलरियागंज/आजमगढ़।स्थानीय नगरपालिका परिषद बिलरियागंज क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। नया चौक से लेकर महराजगंज मार्ग, जीयनपुर मार्ग, रौनापार मार्ग और आजमगढ़ मार्ग तक जाम की स्थिति बनी रहती है। पुराना चौक, खास बाजार, और कासिमगंज इलाकों में तो यह हाल और भी बदतर है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण, सड़क किनारे ठेला लगाना और ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़क के बीच सवारी बैठाने जैसी वजहों से यातायात ठप हो जाता है। दुकानदारों द्वारा पटरियों पर कब्जा कर लिया गया है और मासिक शुल्क लेकर ठेले लगाने की खुली अनुमति दी जा रही है।रमेश कुमार, दिनेश श्रीवास्तव, चन्द्रदेव राम, प्रभु राम और छोटे लाल सहित कई नागरिकों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि न तो पीडब्ल्यूडी, न पुलिस विभाग और न ही नगर पालिका द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है।लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि नियमित अभियान चलाकर सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाए और जाम से निजात दिलाई जाए ताकि नागरिक समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।


















































Leave a comment