जल भराव से परेशान महिलाओं व ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन , 23 जून को शाहपुर बाजार में समस्या को लेकर करेंगे चक्काजाम
अहरौला आजमगढ़ - तीन सालों से जल भराव से जूझ रहे ग्रामीणों ने मंगलवार को जम कर विरोध प्रदर्शन किया समस्या के समाधान न होने पर आगामी 23 जून को अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में शाहपुर बाजार में चक्का जाम करने की भी चेतावनी दी है जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को पत्रक भेजा है। अहरौला विकास खंड के ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाले गांव मेहदवारा राजभर बस्ती में बीते तीन सालों से जल निकासी को निर्माणाधीन नाली विवादों के चलते रूकी पडी है नाली का निर्माण न होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और लोगों के घरों के सामने पानी जमा हो रहा है। वहीं हल्की वर्षांत होने पर इंटर लाकिंग मार्गं पर एक फीट तक पानी जमा हो जाता है तीन साल से लोग समस्या से जूझ रहे हैं पानी आसपास जमा होकर दुर्गंध पैदा कर रहा है लोग संक्रमण के शिकार हो रहे हैं रास्ते पर चलना काफी कठिन हो रहा है समस्या के समाधान को लेकर गांव के प्रधान प्रतिनिधि रामनरायन के द्वारा ब्लाक, थाना, तहसील से लेकर जिलाधिकारी तक को पत्रक दिया है। समाधान न होने पर प्रधान प्रतिनिधि रामनरायन ने बताया कि ग्रामीणों के साथ पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को पत्रक सौंपा था इसके बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई। मौके पर किसान सभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ उर्मिला,शीला,मंजू,देवी,मीरा,प्रेमा,विध्यमती,सुनीता,मंता,दुलारी, सेवाती,कमला,चनवता,राजबली, अखिलेश, सुरेंद्र,रामचरन, आदि लोग मौजूद रहे।



















































Leave a comment