Crime News / आपराधिक ख़बरे

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर ढेर मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर ढेर

•एसटीएफ का जवान और स्पेशल सेल का एक सिपाही घायल

नोएडा। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार देर रात हापुड़ के कोतवाली इलाके में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर नवीन कुमार को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान और दिल्ली स्पेशल सेल का एक सिपाही घायल हो गया। नवीन गाजियाबाद के लोनी का निवासी था और उसके खिलाफ यूपी व दिल्ली में 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। वह दिल्ली के फर्श बाजार थाने में हत्या और मकोका के मामले में वांछित था। पुलिस के अनुसार, रात करीब 11 बजे दिल्ली रोड पर आनंद विहार आवासीय कॉलोनी के पास मुठभेड़ हुई। नवीन अपने एक साथी के साथ बाइक पर जा रहा था, जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। उसने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की फायरिंग में नवीन को गोली लगी और वह मौके पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि नवीन लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। वह गैंग के कुख्यात सदस्य हाशिम बाबा के साथ मिलकर अपराध करता था। उसकी लोकेशन हापुड़ में मिलने के बाद यूपी एसटीएफ, दिल्ली स्पेशल सेल और हापुड़ पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। पुलिस अब फरार साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh