Latest News / ताज़ातरीन खबरें

होली और रमजान में हुड़दंग मचाने वाले उपद्रवियों पर होंगी सख्त कार्रवाई : बसंत लाल थानाध्यक्ष गंभीरपुर

मुहम्मदपुर, आजमगढ़।गंभीरपुर थाना परिसर में रमजान और होली के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग हुई। इसमें पुलिस और प्रशासन ने सभी से आपसी सौहार्द व सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।
रविवार को आगामी होली और रमजान हिन्दू मुस्लिम त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष बसंत लाल की अध्यक्षता में रमजान और होली को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई, थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तैयार है। थाना प्रभारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि होली पर शराब पीकर उपद्रव न करें और ना ही शराब पीकर गाड़ी चलाएं । उन्होंने स्पष्ट किया कि हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा और सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा । किसी प्रकार की कोई सिफारिश नहीं सुनी जाएगी। 
बैठक में मुख्य रूप से चौकी इंचार्ज गोसाई की बाजार राकेश त्रिपाठी, वरिष्ठ उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार, उप निरीक्षक ओंकार नाथ पांडे, उप निरीक्षक योगेश कुमार, उप निरीक्षक रामधनी, उप निरीक्षक यशवंत सिंह, उपनिरीक्षक राम सकल,उपनिरीक्षक तीरभवन, दीवान शाहिद, मुंशी कमल यादव, दीवान इंद्रपाल यादव, चंद्र प्रकाश यादव, प्रधान संघ ब्लाक मुहम्मदपुर अध्यक्ष जियालाल यादव, प्रधान  मुहम्मदपुर इकबाल उर्फ चुन्नू नेता, मोहम्मद रफीक उर्फ गुड्डू प्रधान, प्रधान राकेश यादव, प्रधान सुरजनपुर संजय कनौजिया, अवधेश चौहान, प्रधान जुल्मधारी यादव, मोहम्मद शोएब, प्रधान वीर बहादुर, प्रधान आबिद, और थाना टीम भी मौजूद रही। उपस्थित अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए ताकि रमजान और होली के त्यौहार को बिना किसी विवाद या अव्यवस्था के सफलतापूर्वक हर्ष उल्लास के साथ हो आयोजित सके। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखना रहा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh