Latest News / ताज़ातरीन खबरें
ग्रामीणों ने विकास कार्यो को लेकर किया प्रदर्शन, जिम्मेदारों से लगाई न्याय की गुहार
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कपसा के ग्रामीणों ने विकास कार्यों को लेकर प्रदर्शन किया । ग्रामीणो का कहना है कि लगभग 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी हमारे गांव में विकास कार्य नहीं हुआ। हम लोगों को आने जाने के लिए रास्ते का भी अभाव है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है हम लोग पानी में जाने पर मजबूर हैं कई बार जिम्मेदारों से गुहार भी लगाया गया परंतु आज तक जिम्मेदारों ने विकास कार्यों को लेकर गंभीर नहीं दिखे । गांव के ग्राम प्रधान ने बताया कि अभी बजट नहीं है तो हम विकास कार्य कहां से करें ।

























































Leave a comment