Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अग्निपथ को लेकर आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को दिया ज्ञापन

       अतरौलिया आज़मगढ़।आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में अग्निपथ योजना को निरस्त कराने के संबंध में जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपा गया ।
 जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि भारतीय सेना में 4 साल के लिए सैनिकों की भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना से देश की जनता आक्रोश में है। मात्र 4 वर्षों के लिए सैनिकों की भर्ती वास्तव में सैन्य भर्ती ना होकर एक सिक्योरिटी गार्ड ट्रेनिंग सेंटर होकर रह जाएगी क्योंकि 4 साल तक सेना में रहने के बाद युवा या तो किसी प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करेगा या फिर बेरोजगारी की मार से आत्महत्या करने को मजबूर होगा। सेना भर्ती की तैयारी के लिए बहुत से सैनिक 4 साल तैयारी करने में लगा देते हैं। मान्यवर ऐसे में ऐसा लगता है जैसे सरकार ने यह कदम जानबूझकर देश के युवाओं के भविष्य को प्राइवेट कंपनियों के हाथों में देने के लिए उठाया है। सरकार जानबूझकर इन निजी कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है। इस वजह से सभी देशभक्तों की भावनाओं को चोट पहुंची है। हमारी सेना भारत की शान है जो भारत के हर वक्त के लिए गर्व की बात है
 ऐसे में सिर्फ प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश की सेना के साथ खिलवाड़ करना पूरी तरह से देश के खिलाफ काम करना है।
  गोविंद दुबे ने कहा कि सरकार का यह तर्क भारतीय सेना और सैनिकों दोनों के साथ विश्वासघात करता है 4 वर्षों के बाद सैनिकों को सेवानिवृत्त करने से पेंशन पर आउटकम देना पड़ेगा। सरकार सेना की प्रभावशीलता और ताकत को सिर्फ इसलिए कमजोर कर रही है ताकि उसे सैनिकों को पेंशन ना देनी पडे। सरकार का यह कुतर्क देश के सभी नौजवानों और देशभक्तों का मजाक बना रहा है। भारतीय सेना आपने जांबाज सिपाहियों के लिए देश की सेवा और मातृभूमि की सुरक्षा करने का एक सशक्त माध्यम है। इसी देश भक्ति और मातृभूमि की रक्षा के लिए सैनिक हर क्षण अपनी जान निछावर करने को तैयार रहते हैं लेकिन आपके फैसले ने सैनिकों की भावना और जज्बे को रोकते हुए मातृभूमि की रक्षा के कर्तव्य को 4 वर्षों की कांटेक्ट आधारित नौकरी बना कर रख दिया। यह घोर अपमानजनक कदम है। जिस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
 आज के प्रदर्शन में आशुतोष श्रीवास्तव,गोविन्द दूबे,सुधीर यादव, उमेश यादव, मोहम्मद नुरुज्जमा,एडवोकेट एमपी यादव, अनु राय, ईशा सिंह, डॉक्टर अनुराग यादव, अभिषेक सिंह, विक्की सोनकर, राजेश सिंह, राजन सिंह, नींबू लाल, मोहम्मद आरिफ, धर्मेंद्र चौधरी तनवीर रिज़वी,रमेश मौर्या, राम दरस, अभिषेक सिंह, जीवन ज्योति, शरद चंद्र राघव, रमेश पांडे, राम रूप यादव सहित तमाम साथियों उपस्थित रहे।

 

Note -उपरोक्त ख़बर प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार है ,यह आम आदमी पार्टी की निजी राय मानी जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh