Latest News / ताज़ातरीन खबरें
अतरौलिया पुलिस बल द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग
अतरौलिया आजमगढ़ । पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर अतरौलिया थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्र के मदिया पार मोड़ पर उपनिरीक्षक शैलेश यादव के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमें 25 वाहनों का ई चालान काटा गया, वही बिना हेलमेट तथा बिना कागजात के दो पहिया वाहन चलाने वाले संदिग्ध लोगों के वाहन की डिग्गी खोलकर तलाशी भी ली गई । उप निरीक्षक शैलेश यादव द्वारा लोगों को यातायात के नियमों तथा सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया तथा लोगों को हिदायत दी गई कि घर से निकलते वक्त हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें, तथा तीन सवारी वाहन न चलाएं, जिससे दुर्घटना से बचा जा सके।




















































Leave a comment