Accidental News / दुर्घटना की खबरें
हाईवे 233 पर पल्टी अनियंत्रित ट्रक, बाल बाल बचा चालक
लालगंज(आजमगढ़)। देवगांव में अर्ध निर्मित नेशनल हाईवे 233 पर गांगी नदी के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक। शुक्रवार को सवेरे वाराणसी की ओर से गिट्टी लाद कर देवगांव की ओर आ रहा एक ट्रक देवगांव के दक्षिणी छोर पर स्थित अर्ध निर्मित नेशनल हाईवे 233 पर गांगी नदी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें चालक की जान तो बाल बाल बच गई लेकिन ट्रक का काफी नुकसान हो गया।
आपको बता दें लुंबिनी से सारनाथ तक नेशनल हाईवे 233 का वर्षों से निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन इसके अभी पूरी तरह कंपलीट न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। उपरोक्त हादसा भी ट्रक के अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे मिट्टी धंसने के परिणाम स्वरूप हुआ बताया जा रहा है।
























































Leave a comment