अतीक अहमद के बेटे आबान समेत की हुई मौत तीन घायल झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान
•जानवर को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार क्रेटा
झांसी। माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद समेत दो लोगों की गुरुवार तड़के झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। आबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। हादसे में कार सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झांसी-कानपुर हाईवे पर पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार के सामने अचानक एक जानवर आ गया। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद और सोनू खान के सिर में गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अहजम (बादशाही मंडी, प्रयागराज), मोहम्मद जैद (कोतवाली, प्रयागराज) और उमर अहमद (पूरा मुफ़्ती, प्रयागराज) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। झांसी के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतकों में एक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र आबान अहमद के रूप में हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।






















































Leave a comment