फरार दो आरोपियों के घर पुलिस ने की मुनादी, नोटिस चस्पा
बिलरियागंज आजमगढ़ । कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर लगातार फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ बिलरियागंज पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। न्यायालय के आदेश पर उपनिरीक्षक रतन सिंह पटेल ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों के घर पहुंचकर धारा 84 बीएनएसएस के तहत मुनादी कराई और नोटिस चस्पा किया।मामला मुकदमा अपराध संख्या 373/2024 (बीएनएस) से जुड़ा है, जिसमें जीयनपुर थाना क्षेत्र के मैनुद्दीन उर्फ बाबू और इमरान आरोपी हैं। इनके खिलाफ बीती 02 जनवरी 2025 को कोर्ट से वारंट जारी हुआ था, लेकिन दोनों लगातार फरार चल रहे थे। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर 27 फरवरी 2025 को उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। पुलिस ने परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि आरोपी जल्द कोर्ट या पुलिस के सामने हाजिर नहीं हुए, तो उनके खिलाफ कुर्की की अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
























































Leave a comment