Accidental News / दुर्घटना की खबरें
बाइक कार की टक्कर में युवक की मौत
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना में एक की मौत लोगों द्वारा बताया गया कि नदीम पुत्र इफ्तिखार उम्र 35 वर्ष निवासी जमा मस्जिद कोट मोहल्ला आज़मगढ़ आज अपने नाना के घर दाऊदपुर में अनम उम्र 28 को लेकर
दाऊदपुर हारुन खान के घर पर आया हुआ था। शाम को 6 बजे अपने घर वापस जाते समय आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर दाउदपुर पेट्रोल पंप के सामने की तरफ से आ रही कार से भिड़ंत हो गई।
जिसमें नदीम की मौके पर ही मौत हो गई और युवती अनम उम्र 28 गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

























































Leave a comment