बाइक सवार युवक को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर एक की मौत एक घायल : फूलपुर
फूलपुर आजमगढ़ गुरूवार आज रात्रि लगभग 10:00 बजे ग्राम सभा कनेरी के रहने वाले रविंद्र कुमार पांडे पुत्र रामअचल पांडे अपने ए क साथी बृजेश कुमार यादव पुत्र राम मिलन यादव ग्राम कनेरी के साथ फूलपुर बाजार से अपने घर वापस आ रहे थे।
किन्तु पुल के पास पहुंचने से पहले पीछे से आ रही तेज रफ्तार से एक पिक बाइक को जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक सवार युवक बाइक से छटक इधर उधर गिर पड़े। जिसमें रविंद्र कुमार पांडे उम्र लगभग 45 वर्ष पिकअप के नीचे आ गए। पिकअप उनके सिर को कुचलते हुए आगे चली गई और ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। जिसके चलते रविंद्र पांडे 40 की मौके पर ही मौत हो गई ।दूसरा साथी घायल हो गया जिसे उसके परिजन उपचार के लिए डॉक्टर के यहां लेकर गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने रोड को जाम कर दिया। बाद में पुलिस के लोगों ने जाम को समाप्त करवाया और मृतक के पार्थिव शरीर को लेकर कोतवाली गये।

























































Leave a comment