Accidental News / दुर्घटना की खबरें
#फूलपुर तेजगति से बाइक चला रहा युवक ब्रेक लगाने से असन्तुलित हो कर गिरा ,मौत
फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र कस्बा स्थित शिव पैलेस के पास तेजगति से बाइक चला रहा युवक ब्रेक लगाने से असन्तुलित हो कर रोड पर गिरा सर फटने से हुई मौत। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम 6 बजे के करीब 23 वर्षीय वकार पुत्र सैफ़ुद्दीन निवासी मुंडियार फूलपुर बाजार में किसी कार्य से अपने बाइक से आया था । वह शिव पैलेस के पास पहुंचा था कि भीड़ में किसी को बचाने के चक्कर मे बाइक का ब्रेक लगाया बाइक तेजगति होने से वह छटक कर रोड पर आ गया बिना हेलमेट के होने से सर सीधा रोड से टकरा गया जिससे उसका सर बुरीतरह से फट गया व अधिक खून बहने से उसकी तत्काल मौत हो गई। मौके पर पहुंच कर कोतवाली पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया।

























































Leave a comment