Accidental News / दुर्घटना की खबरें
सुलतानपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 की दर्दनाक मौत
सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में भीषण हादसा हो गया। वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाईवे पर कोतवाली देहात थाना अंतर्गत कामतागंज बाजार में सड़क हादसा हुआ। यहां मौरंग लदे ओवर लोडेड ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिनकी मौके पर मौत हो गई। ट्रक वाराणसी की ओर जा रहा था।
रिटायर फौजी व डेरी संचालक दिनेश दुबे निवासी रमऊ का पूरवा पूरे बाघराय तथा धीरज यादव पुत्र हौसिला यादव निवासी गोसाईं का पुरवा भरथीपुर बाइक पर से खोया व पनीर देने जा रहे थे। जैसे ही शंभूगंज रोड से हाईवे पर पहुंचे, सामने से गलत साइड से आ रहे ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक ट्रक के धुरे में फंसकर सौ मीटर तक घिसटते चले गए और ट्रक हाईवे किनारे डिवाइडर से जा टकराया जिससे उसका अगला पहिया फट गया।
एसडीएम लंभुआ राम अवतार, सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को उठवाया और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

























































Leave a comment