Accidental News / दुर्घटना की खबरें
भीषण सड़क हादसे में पिता पुत्र समेत 3 लोगो की मौत, 2 की हालत गम्भीर : प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। लखनऊ वाराणसी हाइवे पर रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में पिता पुत्र समेत 3 लोगो की मौत, 2 की हालत गम्भीर। तेज रफ्तार ट्रक और स्कार्पियो में हुई जबरजस्त टक्कर में स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे। कड़ी मसक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने सभी को स्कॉर्पियो से निकाल कर अस्पताल भेजवाया। चंद्रिका यादव उसके बेटे कपिल देव व सुरेश यादव की मौके पर मौत तथा जयप्रकाश व अनुग्रह यादव की हालत गम्भीर बनी है। स्कॉर्पियो सवार सभी प्रयागराज के सराय ममरेज इलाके के रहने वाले बताए जा रहे। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया, ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना लगभग ढाई बजे लालगंज कोतवाली के लीलापुर चौकी के पास की है।
























































Leave a comment