पूर्व चेयरमैन लार, की गाड़ी को टैक्टर ने मारी टक्कर गाड़ी, क्षतिग्रस्त
देवरिया लार।बुधवार को देर रात किसी निजी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रही नगर पंचायत लार की पूर्व चेयरमैन सरोज देवी पत्नी जगदीश यादव की फॉर्च्यूनर गाड़ी फाजिलनगर के पास एक टैक्टर ने टक्कर मार दी।हादसे में बड़ी दुर्घटना टल गई और गनीमत रही कि गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।घटना के समय गाड़ी में पूर्व चेयरमैन सरोज देवी, उनकी बेटी, बेटा करन यादव मौजूद थे। टक्कर के कारण गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में सरोज देवी को हल्की चोट आई, जिनका प्राथमिक उपचार मौके पर ही कराया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। अनियंत्रित होकर टैक्टर खड़ी फॉर्च्यूनर को जोर की टक्कर मार दी।पास के लोग तुरंत मदद को पहुंचे और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।पुलिस ने घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर गाड़ी और टैक्टर का जायजा लिया।प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हादसा टैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ है जो ट्रैफिक में खड़ी फ़ार्चूनर गाड़ी को टक्कर मार दिया।



























































Leave a comment