Accidental News / दुर्घटना की खबरें

डिप्टी रेंजर की कार ने चार को रौंदा, मासूम समेत दो की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर


लखनऊ। यूपी के गोंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां डिप्टी रेंजर की कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवती और एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो घायलों की हालत नाजुक बताई। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद कार चला रहे डिप्टी रेंजर मौके से फरार हो गए।ये घटना थाना खरगूपुर क्षेत्र का है। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के आर्यनगर-महाराजगंज मार्ग पर गोपालबाग में बहराइच में वन विभाग के डिप्टी रेंजर अमित वर्मा एक महिला के साथ आर्यनगर होते हुए भिनगा जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक गोपालबाग के पास शौच से लौट रहे एक व्यक्ति को ठोकर मारने के बाद कार बेकाबू हो गई। इसके बाद कार ने एक घर के दरवाजे पर रखे कल्टीवेटर से टकराने के बाद दो लड़कियों को पीछे से और साइकिल सवार लड़के को सामने से टक्कर मार दी। इस घटना में चारों लोग लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद जुटे राहगीरों ने कार रोक ली और घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने 35 वर्षीय अंगद लाल विश्वकर्मा उर्फ झुरई और 10 वर्षीय शगुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल 14 वर्षीय परी ऊर्फ गौरिसा और 12 वर्षीय रौनक का उपचार शुरू किया। ड्राइवर डिप्टी रेंजर कार वहां छोड़कर फरार हो गए। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस कार को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डिप्टी रेंजर के साथ कार में सवार महिला को उसके घर भेजा गया है। नगर कोतवाली पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh