कामतागंज में स्कूल जा रहे छात्र की बस के चपेट में आने से मौत, छात्रों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे किया दो घंटे जाम, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
• छात्रों ने फेंके पत्थर आधा दर्जन लोग घायल, गाड़ियों के शीशे टूटे।
सुल्तानपुर दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कामतागंज बाजार में मंगलवार की सुबह आठ बजे साइकिल से पढ़ने जा रहा पसियापारा निवासी लवकुश धुरिया 13वर्ष को बाजार कामतागंज से सौ मीटर पहले रामा बस सर्विस के चक्के के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई, सूचना पर ग्रामीणों व छात्रों ने बस चालक को बंधक बना लिया व बस के सभी सीसे तोड़ डाले सूचना पर अखण्ड नगर थाना, कादीपुर, मोतिगरपुर, लगभग आधा दर्जन थानों की पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेने के लिए बातचीत शुरू की पर ग्रामीणों ने एस पी, डीएम की मौके पर आने की मांग करने लगे, मौके पर क्षेत्राधिकारी विनय गौतम कादीपुर, उपजिला अधिकारी उत्तम तिवारी, थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी, ने परिजनों को समझा बुझा रहे थे तभी सैकड़ो की संख्या में छात्र व ग्रामीण साढे़ दस बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जाम कर दिया।
जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गयी क्षेत्राधिकारी विनय गौतम समझाने का प्रयास किया पर कुछ लोग राजनीति करने लगे लगभग दो घंटे से अधिक जाम को छुडा़ने के लिए पुलिस ने लाठियां भांज कर जाम छुडा़या पर छात्र सर्विस लेन पर पहुंच कर सड़क की गिट्टियां फेंक फेंक कर पुलिस पर हमला बोल दिया जिससे यूपिडा कर्मचारी सहित श्री राम देव इंटर कॉलेज कामता गंज के अध्यापक का भी सर फूट गया,। पुलिस किसी तरह हालात पर काबू पाया, उधर उप जिला अधिकारी उत्तम तिवारी ने कुछ गणमान व परिजनों को बुला कर पीड़ित परिवार को पट्टे की भूमि देने व मुख्य मंत्री कोष से आहेतुक सहायता दिलाने व दोषी बस चालक व मालिक के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया तब जा कर कहीं शव को पुलिस के कब्जे में दिया ।
मृतक के चाचा राम फेर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ कर थाना लाई,मृतक का बाबा रामलोचन, चाचा राम फेर, मां नीतू, भाई अभिशेक धुरिया का रो रो कर बुरा हाल है मृतक साम को पढाई के बाद ठेले पर चाट बेच कर परिवार चलाता था।

























































Leave a comment