Accidental News / दुर्घटना की खबरें

स्कूली छात्राओं को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर साइकिल से स्कूल जाते समय हुआ हादसा


आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र में आज बुधवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से जहां एक छात्रा की मौत हो गई वहीं दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया, जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। रानी की सराय कस्बा के पटेल नगर में बुधवार की सुबह पौने नौ बजे के करीब अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रही इंटर की छात्राओं को पीछे से धक्का मार दिया। घटना में हसनपुर गांव निवासी श्रेया गुप्ता 17 पुत्री किशन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बीबीपुर गांव की रहने वाली रिया सिंह पुत्री तेज बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गई।

 दोनों जुबली नेशनल इंटर कालेज में 12वीं में पढ़ती थी। स्थानीय लोगों ने बताया दोनों छात्राएं साइकिल से स्कूल जा रही थी। पटेल नगर में पटेल मूर्ति के पास तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh