Accidental News / दुर्घटना की खबरें

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी कार माँ बेटे समेत तीन की मौत


बिलरियागंज/ आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की रात हुए हादसे में कार सवार मां-बेटा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन कर सभी वापस लौट रहे थे।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नगवा मैदो निवासी सर्वेश कुमार पुत्र शिवकुमार पत्नी गीता व पुत्र युग और ममेरे भाई फूलपुर निवासी शैलेश प्रजापति व इनकी पत्नी संजू के साथ मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन कर लौट रहे थे। कार जब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 149 पर बुधवार की रात करीब दस बजे पहुंची तो अचानक सामने आए पशु को बचाने की कोशिश में वह पलट गई।

 पेट्रोलिंग दस्ते व एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने गीता देवी व युग को मृत घोषित कर दिया।
लखनऊ ले जाते समय संजू देवी की भी मौत    
गंभीर रूप से घायल संजू प्रजापति, शैलेश प्रजापति व सर्वेश को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते समय संजू देवी की भी मौत हो गई। वहीं मृतका गीता प्रजापति के दो पुत्री और एक लड़का था परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है । इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh