Accidental News / दुर्घटना की खबरें

कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर , कार चालक फरार


बिंद्राबाज़ार आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार पटेल ढाबा के पास सोमवार की शाम लगभग 7:30 बजे वैगनार मारुति कार की चपेट में आने से बाइक सवार रामपुर (रानीपुर रजमो) निवासी राकेश सिंह 36 वर्ष पुत्र रमेश उर्फ लल्लन सिंह व रेनू सिंह पुत्री अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए।

 स्थानिय ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने घायलों को प्राथमिक एंबुलेंस की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर भिजवाया जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक राकेश सिंह 36 वर्ष पुत्र रमेश सिंह उर्फ लल्लन अपनी बुआ की लड़की रेनू सिंह पुत्री अज्ञात को बाइक पर बैठाकर बिंद्रा बाजार से अपने गांव रामपुर (रानीपुर रजमो) घर जा रहे थे जैसे ही उनकी बाइक बाई पास पर पटेल ढाबा के पास पहुची की वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही वैगनार कार की चपेट में आ गए जिससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर लें गए जहां पर डॉक्टरो ने गंभीर स्थिति देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही कार मे सवार लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस दोनों वाहन को अपने कब्जे में लें लीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh