अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल
अहरौला - गुरुवार को दोपहर लगभग 2 बजे गोरखपुर से झांसी जाने के लिए फुलवरिया से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए जा रहें कार सवार अहरौला थाना क्षेत्र के रेडहा मंदिरके पास सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए कार चालक सहित कार मे सवार कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए चीख पुकार सुनकर मौके पर आस-पास के लोग जमा हो गए।
किसी की सूचना पर अहरौला पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई घायलों को अहरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया प्राथमिक इलाज के बाद घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने पांचो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया घायलों में अभिषेक वर्मा 28, अतुल पांडेय 32, शिव कुमार शाह 30, शुभम जायसवाल 28, सत्येंद्रनारायण 40, सभी घायल गोरखपुर जनपद के खजनी थाना अंतर्गत उनवर गांव के निवासी हैं।

























































Leave a comment