पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक एक की मौत, एक घायल
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थानाक्षेत्र के बिलारी गांव के समीप अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बिलारी गांव में किसी के घर अपने रिश्तेदारी में आए हुए थे। दोनो युवक मंगलवार को दोपहर में अपने रिश्तेदार की बाइक लेकर बढ़या बाजार सामान लेने के लिए गए हुए थे।
दोनो युवक सामान लेकर वापस घर जा रहे थे। बाइक की स्पीड काफी तेज थी जिसकी वजह से युवक बाइक को संभाल नहीं पाया और बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरे को भी चोटें आईं। घायल युवक अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया वहीं दूसरे युवक का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले हैं। समाजसेवी पिंटू यादव ने बताया कि जब मैं पहुंचा तो देखा की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थी और युवकों को घायलावस्था में लोग अस्पताल की तरफ ले जा रहे थे।
पिंटू यादव ने यह भी बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति दुर्घटना से कुछ ही देर पहले पेड़ के बगल में बैठा हुआ था लेकिन उसका संयोग अच्छा था कि वह वहां से उठकर चला गया और उसकी जान बच गई अन्यथा उसकी भी जान जा सकती थी। समाजसेवी पिंटू यादव ने युवक की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि छोटे बच्चों और अनट्रेंड ड्राइवर को कत्तई गाड़ी न दें। वहीं मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है।



























































Leave a comment