Accidental News / दुर्घटना की खबरें

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ,पांच घायल

दीदारगंज-आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव के पास मार्टीनगंज सिकरौर मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे बारातियों को वापस ले जा रही स्कार्पियो बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार से जाकर पेड़ में टकराई जिससे सड़क के किनारे लगा पेड़ भी टूट कर गिर गया ।

उसी में बैठे चालक जगदीश 48 पुत्र जयराम साजन 24 पुत्र जगदीश निवासी डीहपुर थाना दीदारगंज व लाल बिहारी 42 पुत्र बलई जितेंद्र 45 पुत्र कांता निवासी अनवरा थाना रानी की सराय परसोत्तम 45 पुत्र अलरव असईं मोलनापुर थाना सरायमीर गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को लेकर मार्टीनगंज सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल है।

 बता दें कि रविवार शाम को असईं मोलनापुर से  बारात ईरनी थाना बरदह गई थी वहीं पर सोमवार की सुबह बरात लौटते समय यह हादसा हो गया है जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं स्कॉर्पियो में करीब आठ लोग थे जो की बहुत हल्की खरोच आइ है और वह स्वस्थ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh