Accidental News / दुर्घटना की खबरें
बस में आग लगने से छह की जलकर मौत
आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में बुधवार तड़के एक टिप्पर लॉरी की एक बस से टक्कर हो गई जिसके बाद बस में आग लग गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की जलकर मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
अमरावती, 15 मई। आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में बुधवार तड़के एक टिप्पर लॉरी की एक बस से टक्कर हो गई जिसके बाद बस में आग लग गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की जलकर मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना चिलकलुरिपेटा मंडल के पासुमरु के पास उस समय हुई जब प्राइवेट ट्रैवल्स की बस रात करीब 1 बजे एक टिप्पर से टकरा गई।
बस बापटला जिले के निलायापलेम से हैदराबाद जा रही थी। घायल यात्रियों ने कहा कि वे सोमवार को विधानसभा और लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वोट डालने के बाद हैदराबाद लौट रहे थे।





















































Leave a comment