Accidental News / दुर्घटना की खबरें

दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत

मऊ , के मुहम्मदाबाद गोहना अन्तर्गत ग्राम पंचायत आरीपुर के समीप घोसी-मुहम्मदाबाद गोहना राज्य मार्ग पर ईट भट्ठे के पास सोमवार की सुबह दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई और एक ब्यक्ति घायल हो गया। 

 

स्थानीय लोगों ने मृतक के घर सूचना देकर घायल को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना भेजवाया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।घोसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भीरा निवासी प्रियांश सोनकर पुत्र कन्हैया सोनकर उम्र लगभग18वर्ष मोटरसाइकिल पर सवार होकर नदवासराय से देवलास जा रहा था ।

 

इधर कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सियाबस्ती निवासी रमेश सिंह पुत्र उजागर सिंह उम्र लगभग 55वर्ष अपने घर सियाबस्ती से नदवासराय बाजार जा रहे थे कि आरीपुर के समीप अभी राज्य मार्ग पर मोटरसाइकिल लेकर चढ़े थे कि प्रियांश ने उनकी मोटरसाइकिल मे सामने से जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें रमेश सिंह गम्भीर रूप से घायल हुए और प्रियांश घटना स्थल पर दम तोड़ दिया।

 

 इस बाबत परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाई एक बहन है जिसमें प्रियांश दूसरे नम्बर पर था जो नदवासराय बाजार में गन्ने का जूस बेचता था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh