Accidental News / दुर्घटना की खबरें

ट्रेलर की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार तीन युवक में से दो की मौके पर मौत, एक अन्य रेफर

 

आजमगढ़ के बरदह थाना के जीवली बाजार बाईपास मोड़ पर शनिवार की देर रात में बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ गांव निवासी एक बाईक पर सवार तीन युवक अज्ञात ट्रेलर ट्रक के चपेट में आ गए।

 घटना में बाइक सवार दो की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। घायल का इलाज वाराणसी ट्रामा सेन्टर में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेजा। कुंभ गांव निवासी बाइक सवार इंदल यादव 36 वर्ष पुत्र परमजीत, विवेक प्रजापति पुत्र छबीराज, विकास बिंद 20 वर्ष पुत्र सूबेदार तीनो जौनपुर जनपद के गौरा बादशाहपुर बाजार से वापस एक साथ घर आ रहे थे। 

जीवली बाजार बाईपास मोड़ तिराहे पर तेज रफ्तार से जिला मुख्यालय की तरफ जा रही ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर इंदल यादव और विवेक प्रजापति की मौके पर मौत हो गई। घायल विकास बिंद को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल जौनपुर भेजा गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh