ट्रक से से कुचलकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत, हेलमेट छिटककर गिरा दूर, शरीर का ऊपरी हिस्सा कुचलकर हुआ क्षतिग्रस्त
जौनपुर। 07मई। लाइन बाजार थान क्षेत्र के विशेषरपुर चौराहे के निकट मंगलवार दोपहर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। विभत्स हादसे में युवक के शरीर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह कुचलकर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंचे शीतला चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी ने किसी तरह शव उठाकर कपड़े में लपेटकर जिला अस्पताल भेजवाया।
मंगलबार दोपहर पचहटिया तिराहे से माल लदा ट्रक तेज गति से शाहगंज हाईवे होते हुए कुत्तुपुर की तरफ़ जा रहा था। थाना क्षेत्र के विशेषरपुर चौराहे के समीप पहुंचते ही ट्रक चालक बाइक सवार युवक को कुचलते हुए निकल गया। उस समय चौराहे पर तेज ध्वनी में डीजे बज रहा था।
जिसकी वजह से आसपास लोगो को तत्कालहादसा की जानकारी नहीं हो सकी। ध्वनी कम होते ही सड़क पर क्षतिग्रस्त युवक का शव देख सनसनी मच गई। बाइक सवार युवक का हेलमेट दूर गिरा हुआ था। शरीर का ऊपरी हिस्सा कुचलकर क्षत विक्षत हो चुका था।
पुलिस छानबीन में मृतक की शिनाख्त प्रभाकर उपाध्याय पुत्र जटाशंकर 35वर्ष सलेमपुर कुसिया जलालपुर के रूप में हुई। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी रही।





















































Leave a comment