Accidental News / दुर्घटना की खबरें
ट्रैक्टर ने स्कूटी में मारी टक्कर स्कूटी सवार की मौत
दीदारगंज-आजमगढ़।मार्टिनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा गांव में ट्रैक्टर और स्कूटी में टक्कर स्कूटी सवार की मौत। शुक्रवार सुबह मुक्ती पुर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने महुजा नेवादा से स्कूटी पर सवार होकर दीपक पुत्र विजय ठठेरा 23 वर्ष सुबह लगभग छ बजे प्रतिदिन की तरह आजमगढ़ को जा रहा था कि महुजा मुक्ती पुर मार्ग पर आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी ।
जिससे स्कूटी सवार दीपक की मौत हो गई। मृतक दीपक अपनी नानी के यहां रहकर आजमगढ़ में नौकरी करता था। घटना की सूचना पर बरदह थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाई में जुट गई। तथा ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। मृतक चार भाई और बहन हैं।


























































Leave a comment