ट्रेन से कटकर दो युवकों की हुई मौत
आजमगढ़। जनपद में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। निजामाबाद व रानी की सराय थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पहली घटना निजामाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के पास हुई। जिसमें गांव निवासी रामदुलारे (45) रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वह अविवाहित था। दूसरी घटना रानी की सराय थाना क्षेत्र के मसानी माता मंदिर के पास हुई। जिसमें ट्रेन की चपेट में आकर भोलू राजभर (22) निवासी सेठवल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने भोलू के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

























































Leave a comment