Accidental News / दुर्घटना की खबरें
बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत
बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र बिलरियागंज के भानुमती पत्नी फूल बदन गुप्ता 60 वर्षीय ग्राम बघैला भगतपुर निवासी ने शाम 6 बजे के करीब अपने घर से सड़क पार कर रही थी की उसी समय भीमबर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने से महिला घायल हो गई।
घायल महिला को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले गए जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृतक घोषित कर दिया इसकी सूचना थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह को दी गई सूचना पाते ही थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


























































Leave a comment