Accidental News / दुर्घटना की खबरें
भीषण सड़क दुर्घटना|7 बारातियों की मौत, सुबह-सुबह कार और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर
पटना। बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। खगड़िया जिले में हुए दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी कार और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई।
जिसमें सात लोगों की मौके पर ही जान चली गई। हादसा NH-31 पर हुआ है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।
जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और राहत-बचाव कार्य जारी है। चौथम प्रखंड से बारात लौट रही थी। पूरा मामला पसराहा थाना क्षेत्र के विद्यारत्न पेट्रोल पंप के नजदीक का बताया जा रहा है।



























































Leave a comment